BareillyLatestReligionUttar Pradesh

माहे रमजान का पहला रोज़ा, मस्जिदों में उमड़ी नमाज़ियों की भीड़

बरेली। माहे रमजान का पहला रोज़ा आज पूरे शहर में मनाया गया। रोजेदारों ने बड़ों के साथ बच्चों ने भी रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत में समय बिताया। इस साल पहला रोज़ा 12 घंटे 49 मिनट का रहा।

शहर की मस्जिदों और दरगाहों में नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि 20 फरवरी को रमज़ान का पहला जुमा होगा। जुमा की प्रमुख नमाज़ किला स्थित जामा मस्जिद में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अदा की जाएगी, जबकि शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज़ का सिलसिला 12 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।

सबसे आख़िर में दरगाह आला हज़रत स्थित रज़ा मस्जिद में दोपहर 3 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। इसके अलावा दरगाह ताजुश्शरिया, खानकाह-ए-नियाज़िया, दरगाह शाह शराफ़त अली मियां, दरगाह शाहदाना वली, दरगाह वली मियां, खानकाह वामिकिया और दरगाह बशीर मियां में भी निर्धारित समय पर नमाज़ अदा की जाएगी।

शहर में रमज़ान के पहले जुमा को लेकर तैयारियों का माहौल पूरी तरह तैयार है और इबादतगाहों में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker