BareillyLatestSocial ViralUttar Pradesh

होली पर हर्वल रंगो के प्रयोग का संकल्प

बरेली। संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था की एक बैठक राजेन्द्र नगर में सम्पन्न हुई ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि होली रंगों का पर्व है । यह सामाजिक समरसता का पर्व है । उन्होने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को होली पर हर्बल रंगों के प्रयोग का संकल्प दिलाया । उन्होने कहा कि कैमीकल्स बाले रंग हमारी त्वचा को भारी हानि पहुंचाते हैं और इनसे पानी की भारी बर्बादी होती है।

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के अरोड़ा ने सभी से अपील कि सब लोग प्रेम और सद्भाव से होली का पर्व मनाएं । संस्था के मंत्री गुरूविन्दर सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी लोगों को उपलों से होली जलाने को लिए जागरूक करें ।

बैठक का संचालन संस्था के महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने किया ।बैठक के बाद सभी ने एक -दूसरे को होली की बधाई दी ।

इस अवसर पर गुरूविन्दर सिंह ,जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य आरपी सिंह , डॉ.रवि प्रकाश शर्मा , ओम प्रकाश अरोड़ा , सुभाष कथूरिया , महेन्द्र पाल राही, एस के अरोड़ा, आर एस गुप्ता ,निर्भय सक्सेना ,पी के शर्मा ,वी के उपाध्याय आदि मौजूद रहे ।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker