BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजा गया

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर की जा रही गश्त के दौरान एक युवक को अवैध असलाह और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार और सत्यवान सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम इटोरिया स्थित मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान गजेन्द्र पुत्र मोरपाल, निवासी नगरिया कला के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए बरेली मेले में किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। मामले की विस्तृत जांच अब भी पुलिस द्वारा जारी है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker