BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

होली से पहले अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, फेसबुक वीडियो से खुला राज

बरेली। होली पर्व से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्योलड़िया पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का हथियार लहराते हुए वीडियो फेसबुक पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को ग्राम करुआ साहबगंज मोड़ पर होली के मद्देनजर जुलूस मार्ग का निरीक्षण और सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रम्पटिया भट्टे के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े धर्मेन्द्र पुत्र हरिनंदन निवासी ग्राम कटैया आत्माराम को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस को पूर्व में मुखबिर से सूचना मिली थी कि 17 फरवरी को आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह अवैध तमंचा लहराते दिखाई दे रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ाई और सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना क्योलड़िया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker