BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

शेरगढ़ के मोहम्मदपुर गांव में गला दबाने के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

बरेली । थाना शेरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के युवक की गला दबाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार शाम को युवक का शव गांव के करीब 1 किलोमीटर दूरी पर किच्छा नदी किनारे झाड़ियों में मिला। युवक की कनपटी में बायीं ओर से गोली मारी गई थी।

मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार शेरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर निवासी झम्मन लाल का बेटा धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष बुधवार शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। घर वाले देर रात तक उसे तलाशते रहे लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह फिर उसकी खोजबीन शुरू की गई तो शाम करीब 4 बजे खेतों की ओर गए लोगों ने गांव से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर किच्छा नदी किनारे झाड़ियों में धर्मेंद्र का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने धर्मेंद्र के घर सूचना दी तो बहन हेमवती और विनोद कुमारी समेत परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए। सूचना पर एसपी देहात मुकेश चंद मिश्र, सीओ और शेरगढ़ थाने की पुलिस तथा फोरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच की। गला दबाने के बाद गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बहनों ने जमीन के विवाद में गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

खबर मे क्या क्या

मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस                                     
5 पांच बीघा जमीन के विवाद में हत्या की आशंका 

धर्मेंद्र के परिवार वालों ने 5 बीघा जमीन के विवाद में गांव के ही तीन लोगों पर उसकी गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस जमीन को लेकर उन लोगों के बीच करीब 22 साल से विवाद चल रहा था। कई बार शिकायत भी हुई लेकिन अफसर निस्तारण नहीं कर सके। पुलिस तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। धर्मेंद्र के परिवार वालों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी 5 बीघा जमीन कब्जा ली थी। करीब 22 साल से यह जमीन उन लोगों के कब्जे में थी। उन लोगों ने तहसील दिवस और अफसर से तीन चार बार शिकायत भी की। इसके बाद जमीन की पैमाइश हुई और उसमें आरोपियों द्वारा जमीन कब जाने की पुष्टि भी हो गई। मगर अफसर उन लोगों को कब्जा दिलाने में नाकाम रहे, जिसके चलते वह रंजिश गहराती जा रही थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और आरोपियों ने उन लोगों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

धर्मेंद्र के परिवार वालों ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनमें से एक आरोपी के चाचा की कुछ समय पहले जमीन के विवाद में ही हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने इस हत्याकांड के आरोपियों की कुछ जमीन भी कब्जा ली थी। गांव वालों का कहना है कि इस हत्याकांड के आरोपियों से धर्मेंद्र के परिवार वालों की करीबी थी। इसको लेकर भी वे लोग धर्मेंद्र से रंजिश मानते थे।

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
315 बोर की गोली सिर में फसी होने का अनुमान 

धर्मेंद्र की कनपटी में गोली लगने का निशान है पर उसके बाहर निकलने का नहीं है शव के आसपास तलाश में भी गोली नहीं मिली है इस आधार पर 315 बोर की गोली सिर में होने की आशंका जताई जा रही है। गोली उसके सिर में ही फंसी हो सकती है। इसी आधार पर हमलावर एक से ज्यादा होने की बात कही जा रही है।

घटना का जल्द खुलासा करने की बात कहते एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र                                                                           
तीन लोगों पर हत्या का आरोप है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश , देर रात तक नहीं लग सका कोई सुराग

एसपी ग्रामीण मुकेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि युवक की कनपटी में गोली मार का हत्या की गई है। परिवार वालों ने गांव के तीन लोगों पर जमीन पर कब्जे के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker