BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

वांछित टॉप 10 अपराधी को चाकू के साथ किया गिरफ्तार

बरेली । बरेली के थाना बिथरी चैनपुर से वांछित टॉप 10 अपराधी को पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास है।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद उर्फ पकौड़ी

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 286/23 धारा 147/148/149/341/307 में वांछित 26 वर्षीय अभियुक्त प्रमोद उर्फ पकोड़ी पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पुरनापुर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली जो बीती 27 जुलाई से वांछित चल रहा था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद उर्फ पकौड़ी पर लूट, अपहरण,चोरी आर्म्स एक्ट, सहित तमाम मामलों के लगभग एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। प्रमोद उर्फ पकौड़ी पुलिस की अपराधिक लिस्ट में टॉप 10 नंबर का अपराधी है।

वांछित अभियुक्त प्रमोद उर्फ पकौड़ी को मुखबिर की सूचना पर बिथरी चैनपुर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद उर्फ पकौड़ी के पास से नाजायज चाकू बरामद होने के बाद आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया, तथा वांछित मुकदमे सहित उसका थाने से न्यायालय के लिए चालान किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker