BareillyLatestSocial ViralUttar Pradesh

उत्तरायणी जनकल्याण समिति चुनाव , एक पक्ष की जोरदार जीत , दूसरा पक्ष एक भी सीट बचाने में कामयाब नहीं

अमित बने अध्यक्ष, मनोज बने उत्तरायणी समिति के महासचिव, कमलेश बिष्ट के सिर सजा कोषाध्यक्ष का ताज, दूसरा पैनल सिरे से हारा , एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रहा दूसरा पैनल

बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति के चुनाव में अमित पंत ने अध्यक्ष और मनोज पांडेय ने महासचिव के पद पर जीत दर्ज की। कमलेश बिष्ट के सिर कोषाध्यक्ष का ताज सजा। उत्तराखंड के लोगों ने चुनाव में उतरे दो पैनलों में से एक पैनल के प्रत्याशियों को सिरे से जिता दिया। दूसरा पैनल एक भी सीट नहीं बचा पाया।

उत्तरायणी जनकल्याण समित के चुनाव में कुल 140 लोगों ने मतदान किया। शाम पांच बजे घोषित हुए चुनावी नतीजों में अमित पंत अध्यक्ष पद पर 74 वोट लेकर जीत गए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भवानी दत्त जोशी को केवल 67 वोट ही मिले।

खबर मे क्या क्या

जीत पर खुशी मनाते एक पक्ष के लोग

महासचिव पद पर मनोज पांडेय ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। मनोज पांडेय को 92 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी योगेन्द्र जोशी को केवल 48 वोट ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी मुकुल मोहन त्रिपाठी को 14 वोट से हरा दिया। कमलेश को 76 वोट मिले जबकि मुकुल कुल 62 वोट ही ले पाए।

चुनाव में जीते हुए एक पक्ष के लोग

जीत के बाद मनोज पांडेय और उनकी टीम ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। मेयर डॉ.उमेश गौतम ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। उत्तरायणी में यह उलटफेर बेहद अहम माना जा रहा है। इस चुनाव को लेकर समिति के लोगों के बीच लंबे समय से खेमेबंदी चल रही थी।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker