दिल्ली के मॉडल पर बनेगा उत्तर प्रदेश-प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी

Bareilly News : बरेली पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा अगर उनकी सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है तो दिल्ली मॉडल पर उत्तर प्रदेश को बनाया जाएगा।
28 नवंबर को आम आदमी पार्टी लखनऊ में रोजगार गारंटी रैली का आयोजन कर रही है इस रैली को आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।
बरेली पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो अब तक का बिजली का बकाया बिल माफ कर दिया जाएगा। 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। और प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का काम किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश को दिल्ली का मॉडल बनाया जाएगा।
खबर मे क्या क्या
उन्होंने कहा की देश के जिन जिन प्रदेशों में कांग्रेस और बीजेपी की सरकार है वहां पर बिजली क्यों फ्री नहीं की गई उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली में है और दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है।400 यूनिट आधे दामों पर दी जा रही है।प्रदेश में अगर सरकार बनती है तो वह अपना वायदा पूरा करेंगे। किसानों को बिजली फ्री दी जाएगी।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।