BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

20 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 820 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से 820 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की गई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण गौतम, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल नकुल भाटी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक आगामी त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में गश्त के दौरान चंदनपुर से पहले कब्रिस्तान के पास बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा कर रात करीब 10:05 बजे दोनों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लाल सिंह निवासी लक्ष्मणपुर मजरा रामनगर थाना आंवला और दीपांशु निवासी रामनगर थाना आंवला बताए। पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान उनके पास से अफीम बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे अज्ञात व्यक्ति से सस्ते दाम पर अफीम खरीदकर अधिक कीमत पर बेचते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker