CrimeBareillyLatestUttar Pradesh

उद्योगपति संजीव गर्ग की हत्या मामले में दो और गिरफ्तार

बरेली- फतेहगंज थाना क्षेत्र में 21 फरवरी की रात उद्योगपति संजीव गर्ग की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से फिरौती में लिए गए 2 किलोग्राम सोने की ईंट, 428 ग्राम सोने के टुकड़े के साथ 4 लाख 95 हजार की बरामदगी की है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी संजीव गर्ग की हत्या में शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को फतेहगंज पश्चिमी के धंतिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दीपक सोनी उर्फ रॉयल निरंजन सोनी थाना शाहपुर जिला जयपुर, राजवीर सिंह उर्फ सरपंच पुत्र गुनगुन राम निवासी रघुनाथपुर जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा का है।

खबर मे क्या क्या

गिरफ्तार अभियुक्तों और घटना के बारे बताते एसएसपी रोहित सिंह सजवाण

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 जनवरी को व्यापारी की हत्या की गई थी। इस हत्या के संबंध में व्यापारी के पुत्र की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

हत्या के संबंध में पहले मृतक व्यापारी के साढू के दो बेटों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें दो पेशेवर अपराधी थे जिनके निशानदेही पर 8 किलो सोना बरामद किया था ।

शनिवार दो अन्य पेशेवर अपराधी दीपक सोनी, राजस्थान, राजवीर सिंह हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से फिरौती का 2 किलो सोना , 428 ग्राम सोने के टुकड़े के साथ 4 लाख 95 हजार रुपये भी बरामद किए गए है।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker