CrimeBareillyLatestUttar Pradesh

घायल महिला बोली पति मारता है भेज दो नारी निकेतन

बरेली:पति ने पत्नी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल महिला हाफिजगंज थानाक्षेत्र के हरहरपुर मटकली गांव की रहने वाली है। महिला ने पति के आतंक से परेशान होकर नारी निकेतन जाने की गुहार लगाई है।

जिला अस्पताल पहुंची 30 वर्षीय महिला रौनक पत्नी नौशाद ने बताया कि उसका निकाह हरहरपुर मटकली निवासी इसरार से हुआ था। 2 वर्ष पूर्व इसरार की मौत हो गई। इसके बाद रौनक का निकाह नौसाद से हो गया,उसके बाद से नौशाद आए दिन शराब पीकर रौनक से मारपीट करता है। कल नौशाद शराब पीकर आया और रौनक की लाठी डंडो से पिटाई कर दी।

खबर मे क्या क्या

घायल होने पर उसे घर से निकाल दिया तब घायल रौनक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।जिला अस्पताल में रौनक़ का इलाज चल रहा है। रौनक अपने पति के आतंक से परेशान होकर नारी निकेतन जाने की बात कह रही है।

 

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker