AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, तीन युवक गंभीर घायल

बरेली । थाना अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक छात्रा के परिजन

जानकारी के अनुसार गांव अंतपुर निवासी आमीन पुत्र शेर मोहम्मद अपने गांव के ही साथी पिंटू के साथ मोटरसाइकिल से आंवला स्थित चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था। सुबह के समय लोहड़ी पुल के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने आमीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी पिंटू तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker