BareillyLatestPoliticsUttar Pradesh

सपा विधायक अता उर रहमान का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

बरेली। समाजवादी पार्टी के विधायक और प्रदेश महासचिव अता उर रहमान का जन्मदिन शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और उल्लास के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और केक काटकर तथा माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती साफ तौर पर देखने को मिली।

समारोह में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार सक्सेना ने केक काटकर विधायक अता उर रहमान को बधाई दी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अता उर रहमान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि पार्टी और जनता के लिए नए संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर अभी से जुट जाएं और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करें।

अता उर रहमान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा आम जनता, गरीबों, किसानों, युवाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की आवाज बुलंद की है। पार्टी का संघर्ष जनता के हितों और प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से सपा आने वाले समय में एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में लौटेगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हैदर अली, तारिक लिटिल, गुरुप्रसाद काले, शमीम खान, स्मिता यादव, खालिद खान, रईस अब्बासी, अहमद खान टीटू, शमीम अहमद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker