AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

दो बाइकों की भिड़ंत में दुकानदार की मौत

बरेली- दो बाइकों की भिड़ंत में दुकानदार की मौत हो गई।दुकान बंद बख्त दुकानदार की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। यह घटना आंवला क्षेत्र के विलहोरी गांव में घटी।

आंवला क्षेत्र के विलहोरी गांव निवासी 22 वर्षीय आकाश पुत्र वीरपाल हेयर कटिंग का काम करता था। उसकी आंवला में हेयर कटिंग की दुकान थी। रविवार की शाम को वह दुकान बंद कर अपने गांव जा रहा था। गांव के निकट ही दूसरी ओर से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस बाइक की भिड़ंत में आकाश बुरी तरह जख्मी हो गया।

ये भी पढ़ें 👇

आपस में भिड़ी 2 बाइकें,बाइक सवार एक की मौत एक घायल

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग ,मची भगदड़

उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस से अस्पताल लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। जब जिला अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश की 2 साल पहले शादी हुई थी उसका 6 मां का बच्चा है। आकाश की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी नीतू का रो-रो कर बुरा हाल है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker