Social ViralBareillyLatestUttar Pradesh

Bareilly में सारथी वेलफेयर सोसाइटी ने चलाया अन्नपूर्ति अभियान

Bareilly : सारथी वेलफेयर सोसाइटी ने भूख की समस्या मिटाने के लिए आज अन्नपूर्ति अभियान चलाया। यह कार्यक्रम 28 नवंबर रविवार को शिव मंदिर, एकता नगर, बरेली में आयोजित किया गया था। जिसमे तकरीबन 1500 से भी अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। सारथी संस्था ने बरेली जिले के अलग-अलग जगहों पर जाकर 500 खाने के पैकेट्स भी बटवाए।

संस्था के आयोजकों का कहना है कि इससे पहले भी हमने 16 बार अन्नापूर्ति कार्यक्रम किया है और इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करवाते रहेंगे| ये आयोजन साल में एक बार इसी दिन किया जाता है।

खबर मे क्या क्या

सारथी संस्था सभी की जरूरतों को पूरा करने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की कोशिश करती है, लोगों को अपना जीवन खुशी और शांति से जीने में सक्षम बनाने में सहयोग करते हैं।

समाज से सामाजिक कुरीतियों जैसे बलात्कार, , साइबर क्राइम, जानवरों के साथ अन्याय आदि के खिलाफ आवाज उठाने व अपने देश को रहने के लिए एक बेहतर और सुरक्षित जगह बनाने के लिए प्रयास करना भी इनका एक मात्र लक्ष्य हैं।
उनका कहना है कि अगर कोई भी हमारे साथ जुड़कर लोगों की सहायता करना चाहें तो इंस्टाग्राम पर पब्लिक वेलफेयर फोरम के नाम से हमारा पेज है वहां से कोई भी हमसे जुड़ सकता है|

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker