सपा नेता रियाज अहमद के साथ 60 सपाई कांग्रेस में हुए शामिल

बरेली – आज समाजवादी पार्टी को छोड़कर लगभग 60 लोग कांग्रेस में शामिल हुए,जिसमें सपा की मजबूत कड़ी माने जाने वाले रियाज जोकि सपा से शहर विधानसभा उपाध्यक्ष रह चुके हैं उनके साथ 60 लोगों ने कांग्रेस को ज्वाइन किया।
रियाज अहमद ने बताया कि वह कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हुए,उन्होंने बताया कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने पूरे लॉकडाउन में लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की,जबकि और पार्टियां इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही थी।इससे प्रभावित होकर उन्होंने लगभग 60 लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया है।
खबर मे क्या क्या
वही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि काफी समय से यह लोग कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे ,इन लोगों को कांग्रेस में ज्वाइन कराने के लिए मनसुख भाई,विजय मौर्या,केके दीक्षित,योगेश जौहर और धीरज दीक्षित की अहम भूमिका रही है।उन्होंने कहा कि अभी तक सपा में इनको जी सम्मान नहीं मिला वह कांग्रेस में मिलेगा। हम इनके बताएं कार्यों को करने के लिए इनके आगे-आगे रहेंगे और इनको कांग्रेस में पूरा सम्मान दिलाएंगे।
रियाज अहमद के साथ लगभग 55 से 60 लोगों ने आज कांग्रेस ज्वाइन की है, जिसमें अजीम अहमद,जावेद, हसीन, मकसूद,सरफराज और यासीन आदि लोग शामिल हैं।