BareillyLatestPoliticsUttar Pradesh

चौधरी अजीत सिंह की 87वीं जयंती पर रालोद ने दी श्रद्धांजलि, बरेली एयरपोर्ट का नामकरण करने की उठाई मांग

बरेली। किसान मसीहा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की 87वीं जयंती पर गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) बरेली इकाई द्वारा चौधरी चरण सिंह पार्क, कचहरी परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एडवोकेट ने चौधरी अजीत सिंह के राजनीतिक जीवन, उनके संघर्ष और जनहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह हमेशा गरीब, मजदूर और किसानों के सच्चे हितैषी रहे तथा उन्होंने किसानों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके सिद्धांतों और पदचिह्नों पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन सर्वेश पाठक ने किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी अजीत सिंह की नीतियां और विचारधारा आज भी प्रासंगिक हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बरेली एयरपोर्ट का नाम ‘चौधरी अजीत सिंह एयरपोर्ट’ किए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से बरेली कलेक्ट्रेट में सौंपा गया।

इस अवसर पर मोहम्मद मतलूब एडवोकेट, सर्वेश पाठक, कुलदीप सिंह पवार, विजय बहादुर सक्सेना, जाफर मंसूरी, शहादत हुसैन, कमलजीत सिंह, गीता सिन्हा, वीरेंद्र पाल गंगवार, लाखन सिंह, ओमपाल कश्यप, शाकिर अली, मोहम्मद मियां, जाबिर खान, शेर मोहम्मद, रिंकू, अख्तर अली, चांद बाबू, कासिम अली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker