BareillyLatestSocial ViralUttar Pradesh

पीरबहोड़ा में गंदगी का अंबार बाशिंदों ने बताई परेशानी

बरेली । बरेली के वार्ड नंबर 70 के पीरबहोड़ा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने परेशानी जताते हुए बताया कि वार्ड पार्षद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते।

दरअसल पीरबहोड़ा में नगर निगम की गाड़ियों द्वारा कूड़े को उठाने जाता है, मगर यहां पर कूड़ा काफी काफी समय तक जमा रहता है।आसपास के बाशिंदों ने परेशानी जताते हुए बताया कि इस कूड़े की वजह से वह काफी परेशान है। इस कूड़े से बदबू आती है साथ ही यहां पर फैला कूड़ा बीमारियों को भी जन्म देता है। फिलहाल लोगों ने बताया कि नगर निगम द्वारा इस कूड़े को समय से नहीं उठाया जाता। मोहल्ले के अंदर जमा यह कूड़ा स्थानीय पार्षद के कार्यशैली को भी जताता हुआ दिख रहा है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker