Health/FitnessBareillyLatestUttar Pradesh

ओल्ड सिटी (Old City) में वेक्सीनेशन शिविर(vaccination Camp) का आयोजन

बरेली : बरेली (Bareilly)के पुराने शहर में वैक्सीनेशन शिविर (vaccination Camp)का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं और महिलाओं ने टीकाकरण करवाया। बरेली हज सेवा समिति (Bareilly Haj Seva Samiti)के मीडिया प्रभारी हाजी साकिब रज़ा खान ने बताया कि पुराना शहर स्थित बजरिया इनायतगंज में कोविड-19 वेक्सीनेशन कैम्प लगाया गया,कैम्प स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क लगाया गया।

वेक्सीनेशन कैम्प में जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी का विशेष सहयोग रहा,उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में लगा हुआ हैं,हमें खुशी है कि इस नेक काम में हमारी जनसेवा टीम उनके साथ हैं।

कैम्प में मुख्य रूप से हाजी साकिब रज़ा खां,पम्मी खान वारसी,डॉ अमित सक्सेना,डॉ. सीताराम राजपूत, नदीम खान,राहिल खान,शोएब खान,निक्की वर्मा,शाहिद रज़ा नूरी आदि शामिल रहे।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker