CrimeBareillyLatestUttar Pradesh

20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

बरेली : पुलिस ने कच्ची शराब बना रहे धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से कच्ची शराब और उसे बनाने के काम आने वाला सामान बरामद किया।
भुता थाने के गांव पिपरिया निवासी गंगाराम पुत्र लोचन लाल को पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना के बाद गांव के पास एक खेत में कच्ची शराब बनाते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब और उसे बनाने के उपकरण, शराब बनाने के काम आने वाली 300 लीटर लहन बरामद की।पुलिस ने लहन को वहीं पर नष्ट कर दिया और गंगाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker