AdminstrationBareillyLatestUttar Pradesh
नगर निगम ने हटाया बरेली में लगने वाला रविवार बाजार

Bareilly : बरेली के शहामत गंज में लगने वाले रविवार बाजार को नगर निगम ने आज पूरी तरीके से हटा दिया। यह बाजार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किए जाने के बाद हटाया गया है।
दरअशल पिछले कई वर्षों से शहामतगंज में रविवार को बाजार लगाया जा रहा था। जहां पर काफी लोगों की रोजी-रोटी इस बाजार के जरिए चल रही थी। काफी संख्या में लोग यहां पर खरीदारी करने के लिए रविवार के दिन पहुंचते थे। वही इस बाजार से हुई भीड़-भाड़ और अतिक्रमण को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद छंगामल मौर्य ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की।
खबर मे क्या क्या
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किए जाने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया और नगर निगम ने वर्षों से लगाए जा रहे रविवार बाजार को उखाड़ फेंका। बाजार को हटाने के साथ-साथ यह हिदायत भी दी गई कि अब दोबारा यहां पर बाजार नहीं लगाया जाएगा।