BareillyLatestPoliticsUttar Pradesh

न्याय यात्रा को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने की बैठक

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक एवं प्रेस वार्ता सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा संबंधित की गई।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा की न्याय यात्रा बिहार से होती हुई 16 फरवरी उत्तर प्रदेश चन्दौली में प्रवेश करेगी, चन्दौली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यात्रा का स्वागत करेंगी, वह उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की साथ रहेंगी। उत्तर प्रदेश में यात्रा ऐतिहासिक होगी। काशी में उसका यात्रा का भव्य स्वागत होगा,उसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा को जनता पसंद कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के लिए वोट करेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसी एकजुट है और उत्तर प्रदेश में यह यात्रा सफल होगी। न्याय यात्रा संबंधित परिपत्र रोजगार दो, न्याय दो महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी को दिए। यात्रा को सफल बनाने के लिए महानगर की कमेटी भी बनाई गई है जो की यात्रा में शामिल होगी।

महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश योगेश जौहरी ने कहा कि सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा से कांग्रेस को काफी मजबूती मिली है और जनता इस यात्रा को पसंद कर रही है।2024 लोकसभा चुनाव में जनता अपने वोटों के माध्यम से कांग्रेस को विजय बनाएगी और कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी।

बैठक एवं पत्रकार वार्ता में महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश बाल्मिकी, वरिष्ठ कांग्रेसी मसूद अली पीरजादा, महासचिव हाजी सुलतान, महासचिव फिरोज खान ,वरिष्ठ कांग्रेसी बब्बू भाई, सचिव दिनेश बाल्मिकी, सचिव इस्लाम खान उर्फ डायरेक्टर, रफीक ठेकेदार, अफसार खां, मुजम्मिल हुसैन ,शफीक बैग, नासिर अब्बासी, आदि मौजूद रहे।

← Back

Thank you for your response. ✨

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker