Social ViralBareillyLatestUttar Pradesh

चित्रांश महासभा द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन

Bareilly : बरेली में चित्रांश महासभा द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन किया गया। जिसमें दूर-दराज से कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए।

वैवाहिक परिचय सम्मेलन में पहुंचे लोग

बरेली के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज प्रांगण में हर वर्ष कायस्थ समाज के लोग चित्रांश महासभा द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन के अंतर्गत मिलते हैं। अपने बच्चों को लेकर एक दूसरे से बात करते हैं। साथ ही यहां पर लड़के लड़कियों का परिचय दिया जाता है, जो लड़के लड़कियां हम उम्र होते हैं उनके रिश्ते तय किए जाते हैं,और फिर उनकी शादी करा दी जाती है।

बरेली मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन

कायस्थ समाज के लोगों के लिए हर वर्ष इस परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। उसके बाद चित्रांश महासभा द्वारा ही जिन लड़के लड़कियों के रिश्ते तय होते हैं उनका सामूहिक विवाह कराया जाता है। सामूहिक विवाह में कायस्थ समाज के अलावा अन्य जातियों के जोड़ों की भी शादियां कराई जाती है। आज भी काफी तादात में काश समाज के लोग इस परिचय सम्मेलन में शामिल हुए।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker