Social ViralBareillyLatestUttar Pradesh

लेबर लेकर जा रहा व्यक्ति रास्ते से हुआ लापता

बरेली – बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र से शटरिंग की लेवर लेकर महाराष्ट्र को जा रहा व्यक्ति हुआ लापता। परिजनों का ढूंढ-ढूंढ कर हुआ बुरा हाल।

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अभय पुर गांव का रहने वाला अंगूर खां पुत्र सबदर खान बरेली से महाराष्ट्र के लिए बीती 21 मार्च को शटरिंग की लेबर लेकर जा रहा था। रास्ते में अंगूर खां कि अचानक तबीयत खराब हो गई। अंगूर खां को साथ में जा रही लेबर ने आगरा पर दवा दिला कर बस से वापस बरेली रवाना कर दिया।

खबर मे क्या क्या

22 मार्च को शाम 8:00 बजे अंगूर खां के मोबाइल से किसी व्यक्ति ने उसके परिजनों को फोन करके सूचना दी कि वह रामबाग में है और उसकी हालत खराब है। परिजनों ने फोन करने वाले व्यक्ति से आग्रह किया कि वह किसी अस्पताल में उसे भर्ती करा दें हम लोग बरेली से उसके पास निकल रहे हैं। उसी समय से अंगूर खां का फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजन उसे आगरा और रामबाग में ढूंढ रहे हैं मगर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने अंगूर खा के साथ अनहोनी होने की भी आशंका जताई है। परिजनों ने आग्रह किया है कि यदि कहीं पर भी अंगूर खाँ की सूचना मिले तो वह इन नंबरों पर सूचित करें जो निम्न है 9084213511, 8445956439।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!