Social ViralBareillyLatestUttar Pradesh

बरेली शहर की मुख्य सड़कें,चौराहे बदहाल

बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि बरेली शहर की मुख्य सड़कें और चौराहे बदहाली का शिकार हैं स्मार्ट सिटी की सड़कें तक स्मार्ट नही हैं। सिविल लाइंस,नॉवल्टी चौराहे से अय्यूब खां चौराहा और नोमहला रोड़ तक की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नज़र आ रहे हैं।

दोपहिया वाहन चलाज आये दिन इन गड्डो में उलझकर गिर जाते हैं और वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। जल निकासी के लिये नालियों की व्यवस्था भी चोपट पड़ी हुई हैं। बरेली के मुख्य स्थान का तो सौन्दर्यकरण होना चाहिये।

खबर मे क्या क्या

पम्मी वारसी ने कहा कि हम नगर निगम व जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि सिविल लाइंस की सड़कों को गड्डा मुक्त्त बनाये और नॉवल्टी चौराहा से लेकर अय्यूब खां चौराहा तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से सौंदर्यकरण हो।आज जनसेवा टीम ने सिविल लाइंस की सड़कों का दौरा किया।

इस मौके पर डॉ सीताराम राजपूत, हाजी साकिब रज़ा खां, अजय गाबा,नदीम खान,शोएब खान,मोहसिन इरशाद आदि ने सड़कों को गड्डा मुक्त्त बनाने की मांग की।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!