BareillyEntertainmentLatestUttar Pradesh

होली पर 27 फरवरी को होगा महामूर्ख सम्मेलन, रूपरेखा तैयार

बरेली। होली के रंग में हास्य और व्यंग्य की छटा बिखेरने के लिए ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने अपने पारंपरिक कार्यक्रम ‘महामूर्ख सम्मेलन’ की रूपरेखा तैयार कर ली है। यह आयोजन 27 फरवरी को उपजा प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। संस्था के संस्थापक स्वर्गीय जे.सी. पालीवाल द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को हर वर्ष उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है।

आयोजन की तैयारी को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक में संस्था अध्यक्ष राजीव शर्मा ‘टीटू’ ने कार्यक्रम संयोजक अंकुर किशोर सक्सेना, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत और कवयित्री व संचालिका उन्नति शर्मा का सामूहिक सम्मान किया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज अली ने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुए गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महासचिव सुनील धवन ने विश्वास जताया कि संस्था आगे भी इसी तरह रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

बैठक में भूपेंद्र नाथ वर्मा, रोहित राकेश, प्रदीप मिश्रा, कमल श्रीवास्तव, हरजीत कौर, दिलशाद, मेराज, अमित कक्कड़, प्रमोद उपाध्याय और सुबोध शुक्ला सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन को लेकर शहर के सांस्कृतिक प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker