BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर बन्धक बनाकर लूट

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों की लूटपाट की। चुनरी से उनके हाथ पैर मुंह और गला बांध दिया। इसके बाद बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। थाना प्रेमनगर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया।आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना के बारे में जानकारी की जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंची थाना प्रेमनगर पुलिस

इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक मैनेजर की ओर से थाने में चोरी की तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बदमाशों ने 2.33 से लेकर 3.44 बजे तक लूटपाट की। घर के अंदर तीन बदमाश नजर आ रहे हैं। टिबरीनाथ मंदिर रोड बीडीए कॉलोनी के रहने वाले राजेश्वर दयाल सिंह रिटायर्ड बैंक मैनेजर है। उन्होंने कहा बताया कि वह तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। दूसरी मंजिल पर उनकी पत्नी और दिव्यांग बेटा सो रहे थे।

खबर मे क्या क्या

लूटपाट के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान

रात करीब 2:33 बजे एक बदमाश की एंट्री घर में हुई है। कुल तीन बदमाश थे। दो पहले से ही छुपे थे। बदमाशों ने पत्नी के दोनों हाथ पैर बांध दिए। गले में चुनरी लपेट दी। मुंह ढक दिया। पत्नी बेहोश पड़ी थी। बराबर में उनका दिव्यांग बेटा लेता था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखा लाखों का सामान, जेवर, कैश गायब है। बदमाश घर से 3.44 पर गए हैं।

लूट की घटना होने के बाद बेसुध पड़ी रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी

बदमाशों की दहशत से बैंक मैनेजर की पत्नी बेसुध हो गई। इस वजह से वह लूटे गए जेवर, कैश और कीमती सामान का ब्योरा नहीं दे पा रही हैं। राजेश्वर दयाल सिंह ने पुलिस को बताया की पत्नी के होश में आने और स्थिति ठीक होने पर वह गायब सामान के बारे में उन्हें बताएंगे। राजेश्वर दयाल सिंह सुबह 5:30 बजे जब तीसरी मंजिल से नीचे आए तो उन्होंने देखा कि मेन गेट का लॉक खुला है।

दूसरी मंजिल के दरवाजे का बाहर से कुंडा लगा था। इसे खोलकर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बदमाश रात करीब 3:30 बजे घर में घुसे। आधे घंटे तक लूटपाट कर फरार हो गए।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker