AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

कार ने मारी टक्कर मजदूर की मौत, साथी घायल

बरेली :  थाना देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन पुरैना ताल में पानी की टंकी पर मजदूरी कर रहा मजदूर अपने मित्र के साथ स्कूटी से बहेड़ी जा रहा था जहां रास्ते में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनों दोस्त घायल हो गए , एक की इलाज के दौरान मौत हो गई तो वहीं दूसरे का उपचार चल रहा है।

रोते बिलखते मृतक राकेश के परिजन

भमौरा थाना क्षेत्र के गांव कुंडरिया इकलासपुर का रहने बाला 21 वर्षीय विष्णु पुत्र धर्मपाल देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव कनमन पुरैनाताल में बन रही पानी की टंकी में मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार को वो अपने दोस्त भुता थाना क्षेत्र के केशरपुर निवासी तौफीक के साथ उसकी स्कूटी से खाना खाने के लिए बहेड़ी जा रहा था। स्कूटी को विष्णु चला रहा था, तभी रास्ते में पीछे से बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस टक्कर में तौफीक और विष्णु दोनों गंभीर घायल हो गए।

दोनों को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया , जहां इलाज के दौरान सुबह विष्णु की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक विष्णु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टक्कर मारने बाली कार की तलाश कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker