PoliticsBareillyLatestUttar Pradesh

राहुल गांधी के 51 वे जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने अस्पताल में बाटे मास्क और केले

बरेली – नवाबगंज में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राहुल गांधी के 51 वे जन्मदिवस पर अस्पतालों में जाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मरीजों और अस्पताल के स्टाफ को मास्क और केले बांटकर खुशी का इजहार किया,इसके साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए 2022 में उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

कांग्रेसियों ने कहा उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री होंगे और भारत के प्रधानमंत्री आने वाले समय में राहुल गांधी होंगे, इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता महावीर गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष भगत राम, कांग्रेस प्रवक्ता नबी अहमद, एडवोकेट मोहम्मद रेहान अंसारी,मोहम्मद नाजिम,शेर खान के पिता अखिल खान व एहसान अहमद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

खबर मे क्या क्या

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!