BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

पत्नी पर कार्रवाई की मांग लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा पति

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के नाग पंचमी मेला ग्राउंड निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित राजू का आरोप है कि उसकी पत्नी 5 फरवरी को उसकी गैरमौजूदगी में घर का सारा सामान टैंपू में भरकर बिना बताए चली गई और अब उससे संपर्क भी नहीं कर रही है।

राजू के अनुसार वह श्यामगंज बाजार में पल्लेदारी का काम करता है और 5 फरवरी को रोजाना की तरह काम पर गया था। शाम को घर लौटने पर उसे मकान खाली मिला। पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी रजनी सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच सामान लेकर संजयनगर स्थित अपने नव-निर्मित मकान में चली गई। राजू का कहना है कि उसकी तीन वर्षीय बेटी राधा भी पत्नी के साथ है और उसे बेटी से बात तक नहीं करने दिया जा रहा।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी है और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker