BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार , मोटरसाइकिल और पीतल के बर्तन बरामद

बरेली । थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी के बर्तन और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 2 दिन पहले थाने में चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसका पुलिस ने आज खुलासा किया है।

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला ग्राउंड निवासी मोहम्मद इलियास पुत्र इकबाल हुसैन ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में अज्ञात चोरों के खिलाफ बीती 14 दिसंबर को अज्ञात चोरों के खिलाफ मोटरसाइकिल और घरेलू सामान को चुरा लेने का मुकदमा दर्ज कराया था।

वहीं फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 दिन के अंदर चोरों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की मोटरसाइकिल व और घरेलू सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम युनूस पुत्र बाबू मिखी, आजाद पुत्र मो.सईद बताया दोनों अभियुक्त फतेहगंज पश्चिमी के ही निवासी हैं।

अमित को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण , कांस्टेबल हिमांशु कुमार शामिल रहे।

मुखबिर की सूचना पर बीती 14 दिसंबर को धारा 380,457 के तहत लिखे गए मुकदमों के वांछित अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर सक्सेना क्लीनिक के सामने से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्तों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और घरेलू सामान बरामद किया गया है। बरामदगी के बाद धारा 411 की बढ़ोतरी की गई है दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। अश्वनी कुमार,प्रभारी निरीक्षक ,थाना फतेहगंज पश्चिमी

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker