InternationalLatestSports

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन,तमाम नेताओं ने जताया दुख

फ्लाइंग सिख कहे जाने बाले महान धावक मिल्खा सिंह का बीती रात बीती रात इलाज के दौरान निधन हो गया ।उनका पीजीआई चंडीगढ़ में ईलाज चल रहा था।इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा की भी कोविड-19 की वजह से मौत हो गई थी।उनके निधन पर राष्ट्रपति,पीएम,और खेल तथा फिल्मी दुनिया के लोगों ने दुःख वयक्त किया।

91 साल के मिल्खा सिंह बीमार थे और उनका चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में इलाज चल रहा था,जहां उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली।इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा भी कोरोना से लड़ाई लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गईं।मिल्खा सिंह के निधन पर पूरे देश में गम की लहर दौड़ गई।उनके निधन की खबर सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,गृहमंत्री अमित शाह समेत फिल्मी दुनिया के शाहरुख खान और क्रिकेट जगत के हरभजन सिंह,बुमराह ने दुख व्यक्त किया।

मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट

मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा ‘स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन पर मेरा दिल दुख से भर गया है, उनके संघर्षों की कहानी और उनके चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है’

मिल्खा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुःख प्रकट करते हुए कहा – ‘श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया, जो अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते थे. उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया, उनके निधन से आहत गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कि ‘फ्लाइंग सिख, महान धावक मिल्खा सिंह जी के दुखद देहांत पर देश शोक मना रहा है। वे विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ गए हैं। देश उन्हें भारतीय खेलों के सबसे चमकीले तारों में से एक के रूप में हमेशा याद रखेगा। उनके परिवार और असंख्य समर्थकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने भी व्यक्त किया दुख

फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा – ‘फ्लाइंग सिख अब व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच भले ही न रहें लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत अद्वितीय रहेगी… मेरे लिए एक प्रेरणा… लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा। रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह सर ‘

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया अपूरणीय क्षति

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा ‘सुविख्यात धावक, ‘पद्मश्री’ से सम्मानित ‘फ्लाइंग सिख’ श्री मिल्खा सिंह जी का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है।उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है।प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!’

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा खो दिया हमने भारत का सितारा

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिखा – ‘भारत ने एक सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए हैं, लेकिन वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे, ‘फ्लाइंग सिख’ हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे।ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं, विनम्र श्रद्धांजलि’

भारत विभाजन के समय पाकिस्तान से भागकर आए थे मिल्खा सिंह मार दिए गए थे माता-पिता और भाई-बहन
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का PGI चंडीगढ़ में निधन, कोरोना नेगेटिव आने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

 

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker