AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

बरेली – साइकिल से फतेहगंज पश्चिमी के गांव केसरपुर से अटा कायस्तान जा रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।अस्पताल उपचार के लिए भेजा मगर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव केसरपुर निवासी वाहिद खां (60 वर्षीय) पुत्र अजीज खां घर से अपनी साइकिल के द्वारा काम से अटा कयस्तान जा रहे थे । गांव से 4 किलोमीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वाहिद खां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वाहिद खान को जिला अस्पताल लेकर पहुचे जहां डॉक्टर ने वहीद को मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा ।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker