BareillyLatestSocial ViralUttar Pradesh

टोल प्लाजा की कथित तानाशाही के खिलाफ किसानों की पदयात्रा, हवाई अड्डा गेट से टोल तक मार्च कर धरने में बदली

बरेली। भोजीपुरा टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा हवाई अड्डा गेट स्थित डेयरी किसानों के कथित उत्पीड़न के विरोध में किसान एकता संघ ने किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पदयात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में किसान हवाई अड्डा गेट से टोल प्लाजा तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। भीड़ अधिक होने के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टोल प्लाजा पहुंचने के बाद पदयात्रा धरने में बदल गई। मौके पर एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात रहा। धरने को संबोधित करते हुए डॉ. रवि नागर ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर केवल गरीब डेयरी किसानों को परेशान करना अन्यायपूर्ण है। यदि कार्रवाई की जानी है तो वह सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी टोल प्रशासन की होगी।

राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने आरोप लगाया कि टोल कर्मियों द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि किसानों को कमजोर समझने की भूल न की जाए, किसान अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

पदयात्रा और धरने में राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम पाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष बहुरन लाल गुर्जर, मंडल महासचिव खेतल सिंह, मंडल लेखाधिकारी रूपलाल लेखपाल, मंडल सचिव भगवान सिंह फौजी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, राम, वीरेश भगत, लाला राम, नरेश गुर्जर, पप्पू नेता, महेंद्र यादव, घनश्याम गुर्जर, राजेंद्र खलीफा, संजीव गुर्जर, अमरसिंह, वीरपाल, वीरेश गुर्जर, पेशकार, बंटू, इमरान, शुभम शर्मा, ताहिर लखपत यादव, प्रेमपाल गंगवार, शहादत खान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker