BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

फरीदपुर पुलिस ने चोरी के माल के साथ 4 महिला अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरेली । थाना फरीदपुर पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाली 4 शातिर महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों महिला अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस गिरफ्त में खड़ी चारो शातिर महिला चोर

बीती 12 मई को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गौरी खेडा निवासी मीरा देवी पत्नी स्व. श्रवण कुमार सिंह फरीदपुर रोडवेज मेन स्टैंड से अपनी बहन के घर जाने के लिए ई रिक्शा पर बैठी, तो चार अन्य महिलाएं जिनके साथ एक बच्चा भी था उसी ई रिक्शा में आकर बैठ गईं। मीरा देवी का ध्यान भटकाने के लिए एक महिला ने मीरा देवी का पैर का पंजा दबा दिया और ई रिक्शा रुकवाकर रास्ते में उतर गईं। जब मीरा देवी ने अपने पैर की तरफ देखा तो उसके हैंड बैग में रखा हैंड पर्स निकाल लिया। ई-रिक्शा से उतरने पर ई रिक्शा चालक को किराया देने के लिए जब मीरा देवी ने अपने हैंड पर्स को देखा तो वह गायब था। उसके हैंड पर्स में एक बैंक पासबुक,एक आधार कार्ड, दो सोने की अंगूठी और 1500 रुपए नगद थे। मीरा देवी ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाना फरीदपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।

खबर मे क्या क्या

थाना फरीदपुर पुलिस ने सुरागकसी कर चारों महिला अभियुक्तों मति पत्नी भारत,प्रीति पत्नी अनिल निवासी ग्राम घनखिरिया तितरिया थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर , नेती पत्नी रंगीलाल,अनीता पत्नी राकेश निवासी परसाशेख थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार महिला अभियुक्तों के पास से चोरी की 2 अंगुठी पीली धातु ,1लाल पर्स,1 आधार कार्ड,1 स्टेट बैंक पासबुक हुई है। पुलिस ने चारों महिला अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker