AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव नंदोसी निवासी किशनलाल पुत्र गणेश प्रसाद फतेहगंज पश्चिमी किसी जरूरी काम से गए थे। परिजनों के अनुसार वह टेंपो से राधा कृष्ण मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर उतरे और सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एंबुलेंस कर्मियों ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी लोंगश्री और चार बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker