Advertisement
AdminstrationBareillyLatestUttar Pradesh

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

बरेली । 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने की दृष्टि से जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement
मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ले डीएम रविंद्र कुमार

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां पर भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धित तथा उपचार, डॉक्टरों की उपलब्धता, भोजन अस्पताल से मिलता है या परिवार वाले लाते आदि के बारे में व्यापक जानकारी ली। जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि यहां पर उनके उपचार हेतु समय से डॉक्टर आ रहे हैं व समय पर दवाईयां तथा खाना भी उपलब्ध हो रहा है।

खबर मे क्या क्या

डेंगू वार्ड की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते जिलाधिकारी रविंद्र कुमार

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों का हाल चाल पूंछा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह को निर्देश दिये कि अस्पताल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये तथा मरीज़ो हेतु साफ-सुथरा बिस्तर व चादर आदि का प्रयोग किया जाए।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ अलका शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker