BareillyLatestSocial ViralUttar Pradesh

भारतीय सेना में अहीर रेजीमेन्ट बनाने की मांग 

बरेली : यादव उत्थान समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्यवेन्द्र यादव और संयुक्त रेजिमेंट मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग करते हुए भारत सरकार को सम्बोधित उपजिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

खबर मे क्या क्या

संयुक्त रेजिमेंट मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव ने बताया कि भारतीय सेना में पहले से ही जाट रेजिमेन्ट, गढ़वाल रेजिमेन्ट, डोगरा रेजिमेन्ट, राजपूत रेजिमेन्ट, महार रेजिमेन्ट, गोरखा राइफल्स, सिख रेजिमेन्ट, नागा रेजिमेन्ट, मराठा रेजिमेन्ट आदि रेजिमेन्ट देश हित में सेवाएं दे रही हैं। वैसे ही यादव समाज की मांग है कि सेना में अहीर रेजिमेन्ट का गठन किया जाये। यादव समाज हमेशा से सेना में देश सेवा को समर्पित रहा है। यादव समाज को मार्शल कोम माना गया है। जब भी किसी शत्रु आतंकी संगठन ने भारत की भूमि पर बुरी नजर डाली है, हमला किया है तब-तब यादव समाज के वीर सपूतों ने करारा जबाव दिया है।

एडवोकेट सत्यवेन्द्र यादव ने कहा जब प्रथम विश्य युद्ध हुआ था तो अहीर यादव भाईयों की वीरता को देखते हुये दोबारा 19 हजार से ज्यादा वीर अहीर सैनिकों की भर्ती हुई। दूसरे विश्व युद्ध में 39 हजार अहीर सैनिकों की भर्ती सेना में की गई। विक्टोरिया कास तोपखाने में अकेले हवलदार उमराव सिंह का शौर्य आज भी याद किया जाता है। इसलिए सेना में अहीर रेजिमेन्ट बनाया जाए।

ज्ञापन देने बालो में श्रीपाल सिंह यादव , ब्रह्मानंद यादव , महेश यादव , अभिषेक यादव , विपिन यादव , सुमित यादव , बृजेश यादव , कपिल देव यादव, जितेंद्र यादव , आकाश यादव आजाद , अतराज़ सिंह यादव, अंकित यादव , सुनील यादव , विपिन यादव , अरविंद यादव , विकास यादव , विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के युवा मौजूद रहे।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker