BareillyLatestUttar Pradesh

जरूरतमंद लोगों के लिए एक गूंज कपड़ा बैंक ने बाटे कपड़े

बरेली । एक गूंज सेवा समिति के तत्वाधान में जरूरतमंद लोगों के लिए एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से सड़क किनारे रह रहे झुग्गी झोपड़ियों में जाकर समाज सेवा भाव से जरूरतमंद लोगों की कपड़ा वितरण करके निरंतर यह संस्था मदद कर रही है।

खबर मे क्या क्या

संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है , इसलिए हम सबको मिलकर जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। समाज के और भी लोग आगे बढ़कर इस अभियान का हिस्सा बने। बृजेश गोस्वामी ने कहा जरूरतमंद लोगों की मदद करने से खुशी मिलती है और जरूरतमंद की मदद भी हो जाती है।

सपना गुप्ता ने कहा यह अभियान निरंतर चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। इसके लिए हमें अच्छी सोच के साथ संस्था से कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा और जरूरतमंद लोगों की मदद हो सकेगी। हमारा मकसद है निस्वार्थ भाव से समाज सेवा की जाए तभी हम इस अभियान में सफल हो सकते हैं। संस्था के लिए कपड़ा वितरण अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान बन गया है लोगों को संस्था से उम्मीद होने लगी है कि वह निरंतर जरूरतमंदों और लोगों के पास पहुंच कर उनकी मदद कर रहे आगे करते रहेगे ।

कपड़ा वितरण अभियान नैनीताल रोड किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों को कपड़े का वितरण कर किया गया। कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।इस अभियान में मुख्य रूप से बंटी ठाकुर, बृजेश गोस्वामी, राजकुमार गुप्ता,सपना गुप्ता, अलका गोस्वामी, पारस सिंह, संपत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker