BareillyLatestPoliticsUttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश आगमन पर कांग्रेस की तैयारियां

बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय पर राहुल गांधी के द्वारा मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश आगमन पर यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों की एक अति आवश्यक बैठक आहुति की गई,जिसमें सभी सदस्यों से यात्रा को सफल बनाने हेतु सुझाव लिए गये।

खबर मे क्या क्या

इस मौके पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बरेली के प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने उद्देश्य को प्राप्त करते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मे पहुंच रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जनता और कांग्रेसियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, अब कांग्रेस नए जोश के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी।

ज़िला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में आगमन पर प्रदेश का कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ यात्रा को सफल बनाने में जुटेगा।

बरेली से लखनऊ बैठक में शामिल होने वाले एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल,प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव,प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार,हाजी इस्लाम बब्बू,ज़िला प्रवक्ता राज शर्मा,ज़िला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी,ज़िला उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा,ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,ज़िला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट,सुनील कुमार, विष्णु शर्मा, ज़ाहिद अली,उपस्थित रहे।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker