6 से 12 फरवरी तक वूथ प्रवासी अपने-अपने बूथों पर जाकर 24 घंटे करेंगे प्रवास

बरेली : भाजपा महानगर ने गांव , वूथ चलो अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की।
सांसद संतोष गंगवार ने कहां हम सबको नए मतदाताओं को जोड़ना है और घर-घर जाकर संपर्क करना है।
खबर मे क्या क्या
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा संगठन का जो दिशा निर्देश है , उसका हम सबको पालन करना है,नये
मतदाताओं को भाजपा के साथ जोड़ना है उन्हें सरकार की नीतियों के बारे में बताना है, और उनके साथ जाकर घर-घर संपर्क भी करना है।
भाजपा नेता गुलशन आनंद ने कहा गांव /वूथ चलो अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और अपने-अपने क्षेत्र में प्रवास करें।
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहां 6 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक वूथ प्रवासी अपने-अपने बूथों पर जाकर 24 घंटे प्रवास करेंगे वहां पर विभिन्न विभिन्न समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देंगे और नए मतदाताओं को संगठन के साथ जोड़ने का काम करेंगे और सभी को अधिक से अधिक सरल ऐप, नमो एप डाउनलोड करवाएंगे।
मुख्य अतिथि ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा महानगर के सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित होगी और जिसके बाद वूथो पर भी बैठक आयोजित की जाएगी प्रवासी जाकर अपनी संरचना तैयार करेंगे यह अभियान 11 फरवरी तक बूथों पर चलेगा।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, डॉक्टर सीपीएस चौहान, उमेश कठेरिया, मनोज थपलियाल, वीरेंद्र अरोड़ा, प्रभु दयाल लोधी, राजीव गुप्ता, प्रत्तेश पांडे, डॉ तृप्ति गुप्ता, बंटी ठाकुर, पवन अरोड़ा, शीतल गुलाटी,प्रदीप अग्रवाल, सोनू कालरा, सूर्यकांत मौर्य,योगेश कुमार, अमन सक्सैना, संजीव शर्मा, राज किशोर कश्यप एवं समस्त मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।