PoliticsBareillyLatestUttar Pradesh

प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं – सुनीता गंगवार

Bareilly : आम आदमी पार्टी की शहर विधानसभा की संभावित प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज पर हुए हमले को लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्षा सुनीता गंगवार और आम आदमी पार्टी की 121 विधानसभा नवाबगंज की प्रत्याशी ने आवाज उठाई है। श्रीमती गंगवार ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। सरकार की मिशन शक्ति केवल कागजों में ही सिमट कर रह गई है। अपराधी बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक महिला पर सरेराह हमला हुआ है जोकि बहुत ही शर्मनाक है।

घायल महिला नेत्री कृष्णा भारद्वाज का हालचाल लेने पहुंचीं सुनीता गंगवार

बीती शाम आम आदमी पार्टी की बरेली शहर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज पर उनके मोहल्ले के ही रहने वाले ललित सक्सेना ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था जिसकी थाना प्रेम नगर में एफआईआर दर्ज हुई थी।

खबर मे क्या क्या

ये भी पढ़े,लिंक को टच करें 👇

महिला नेत्री पर जानलेवा हमला

सुनीता गंगवार ने किसी को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। सुनीता गंगवार का कहना है कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। बेटियों की आबरू लूटी जा रही है। प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति चलाया वह सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया। मिशन शक्ति का मतलब होता है कि महिलाओं को सशक्त बनाया जाए मगर यहां पर महिलाओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। सुनीता गंगवार ने प्रदेश की योगी सरकार की महिलाओं को लेकर कानून व्यवस्था को विफल बताया।

 

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker