AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

स्टेरिंग जाम होने पर बस डिवाइडर से जा टकराई,डेढ़ दर्जन लोग हुए घायल

Bareilly : बरेली डिपो की बस का स्टेरिंग जाम हो गया जिसके बाद बस डिवाइडर में जा घुसी ड्राइवर सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

बरेली डिपो की बस नंबर यूपी 78F N 9274 को ड्राइवर देव कुमार लखनऊ से लेकर बरेली आ रहे थे तभी फरीदपुर के पास ट्रक को बचाने के चक्कर में देव कुमार ने बस स्टेरिंग को काटा इसके बाद बस का स्टेरिंग जाम हो गया और बस डिवाइडर से जा टकराई।

अचानक चलती बस डिवाइडर से टकराने के बाद सवारिया इधर-उधर गिर गई, जिसमें बस में सवार ड्राइवर देव कुमार सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। ड्राइवर देव कुमार सहित घायल नागेंद्र , राम केवल , बीरबल कुमार , राम मिलन , विजेंद्र कुमार , लल्लन माझी , को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका उपचार हो रहा है।

वहीं इस मामले में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया जांच की जा रही है कि एक्सीडेंट किस वजह से हुआ है । इस एक्सीडेंट में लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं , अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है । तहरीर प्राप्त होगी तो एफ आई आर दर्ज की जाएगी।

राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

 

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker