AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

सांड ने किसान पर किया जानलेवा हमला, किसान की इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट - डॉ. मुदित प्रताप सिंह

बरेली / फतेहगंज पश्चिमी : बुधवार शाम हाईवे किनारे मौर्य ढावे के पास छुट्टा सांड ने औंध गांव के एक ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है।

रोते बिलखते किसान के परिजन

जानकारी के अनुसार औंध गांव के राकेश कुमार पुत्र हजारी लाल कल बुधवार की शाम को फतेहगंज पश्चिमी घास और पत्ते बेचने आए थे जिसे बेंचकर वह अपने गांव वापस जा रहे थे , तभी लोधी नगर चौराहे से आगे हाईवे मौर्य ढावे के पास पहुंचे तो रोड़ पर बैठे आवारा छुट्टा सांड ने अचानक हमलावर होकर पेट में सींग घोंपकर राकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

सांड के हमले से घायल राकेश को तुरंत राजश्री मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया था। आज गुरुवार को इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। मौत की खबर सुन मृतक राकेश के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

भाकियू किसान यूनियन के मीरगंज तहसील प्रभारी सुधीर बालियान और ठाकुर अरविंद सिंह ने बताया कि औंध गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र हजारीलाल बहुत ही गरीब व्यक्ति था। वह गाय, भैंस, बकरी को खिलाने के लिए कस्बे में जाकर पत्ते और घास बेचकर बच्चों का भरण-पोषण करता था।उन्होंने बताया कि हम किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से छुट्टा आवारा पशुओं और सांडो पकड़वाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

← Back

Thank you for your response. ✨

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker