BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

जीजा ने चिपकाए साली के अश्लील पोस्टर , मुकदमा दर्ज

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाली साली से नाराज जीजा ने साली के अश्लील फोटो एडिट कर रात में मोहल्ले में चिपकाकर चला गया। सुबह जानकारी होने पर पोस्टर देख परिवार से लेकर मोहल्ले भर में हड़कंप मंच गाय। दी गई तहरीर के अनुसार प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना प्रेमनगर के शाहाबाद निवासी महिला ने बताया उसके जीजा जलीस अहमद बहेड़ी के मोहल्ला गौटिया में रहते है। वह किसी बात से उससे नाराज था। खुन्नस खाकर 20 मई की रात दो बजे वह उसके मोहल्ला शाहबाद में पहुंचा। यहां उसने अश्लील फ़ोटो को एडिट किए और फोटो पर टिप्पणी लिखते हुए पोस्टर मोहल्ले में चिपका दिए।

सुबह 6 बजे लोगों ने देखा तो फौरन उनके घर में आकर सूचना दी। महिला की सास को बताया कि तुम्हारी बहू के बारे में कोई अश्लील पोस्टर चिपका गया है। पीड़िता ने अपने जीजा पर पूरा शक जताकर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पोस्टर देखा। पोस्टर में आरोपी ने उनका चेहरा एडिट किया था। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। यह देखकर पूरे मोहल्ले की भीड़ जुट गई। आरोपी को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker