BareillyLatestPoliticsUttar Pradesh

भाजपायों ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है – राजपाल कश्यप

बरेली : समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप ने बरेली पहुंचकर भाजपा पर हमला बोलते हुए भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। वे आज वे सपा मुखिया अखिलेश यादव आव्हान पर पूरे प्रदेश में कराए गए वृक्षारोपण के तहत बरेली पहुंचे थे।

राजपाल कश्यप
बरेली के सर्किट हाउस में पहुंचे सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप

सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राज्यपाल कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर आव्हान किया कि 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वृक्षारोपण करें उन्हीं के आव्हान पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में सरकार द्वारा ऑक्सीजन तक लोगों को मुहैया नहीं पाई। होडिंगों में बड़े बड़े अस्पताल दिखाए जोकि धरातल पर थे ही नहीं। पर्यावरण की समस्या की वजह से ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा। अखिलेश यादव के द्वारा जब उनकी सरकार थी तब पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कराया गया था।

वृक्षारोपण करते सपाई
बरेली में वृक्षारोपण करते सपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग झूठ बोलने वाले हैं इन्होंने गंगा मां की झूठी कसम खाई थी और कसम खाने के बाद भी कार्य को पूरा नहीं किया। इन्होंने 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था किसी को नौकरी नहीं लगी।

ये परिवार वाले नहीं है ये क्या जाने दूसरों का दुख दर्द , पेपर लीक कर ये लोगों का शिक्षा की ओर से मोह खत्म करना चाहते हैं

भारतीय जनता पार्टी के लोग चाहते हैं कि लोग अशिक्षित रहें , इसीलिए यह पेपर लीक करा देते हैं ताकि लोगों का शिक्षा की ओर से मोह भंग हो जाए। यह लोग बगैर परिवार वाले हैं इसलिए परिवार वालों का दुख दर्द नहीं समझते हैं। यह नहीं जानते हैं कि एक परिवार को कैसे चलाया जाता है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनके पालन पोषण शादी विवाह इत्यादि बहुत सी जिम्मेदारी परिवार के मुखिया पर होती है और यदि बेरोजगारी बनी रही तो फिर किस तरीके से व्यक्ति अपना परिवार चल पाएगा। जिनका खुद परिवार नहीं है वह दूसरों का दुख दर्द कैसे समझ सकते हैं।

झूठ बोलकर बीजेपी सत्ता में आई – राजपाल कश्यप

उन्होंने कहा कि इन्होंने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था इनकी सारी बातें झूठी है। ये झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाले लोग हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। मुआवजा 5 लाख मिलता था इन्होंने 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख नहीं किया। खाद के दाम बढ़ते जा रहे हैं और खाद के कट्टे का वजन कम होता चला जा रहा है।

आवारा पशुओं और हाथरस हादसे पर बोले राजपाल कश्यप

यह लोग किसानों की जेब पर भी डाका डाल रहे हैं। आवारा पशुओं से किसान परेशान है अगर परिवार में 5 लोग हैं तो उनमें से दो लोगों की परमानेंट नौकरी खेत पर लगी हुई है। आंधी हो, बरसात हो, जाड़ा हो या भयंकर गर्मी हो , किसान आवारा छुट्टा पशुओं से अपनी फसलों को रखाने के लिए रात दिन खेत पर ड्यूटी दे रहा है।

हाथरस कांड पर कहा कि सरकार का फेलियर सामने आया है, अगर सरकारी तंत्र यानि प्रशासन सही समय पर साधन उपलब्ध कराता तो कुछ और लोगों की जान बचाई जा सकती थी , परंतु सब कुछ जानते हुए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए जिस वजह से इतनी बड़ी घटना घट गई और कई जान चली गई। इस दुर्घटना पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मृतकों के परिवार के लिए सहानुभूति व्यक्ति की है और समाजवादी पार्टी के लोग इस दुख की घड़ी में परिवार का ढांढस बाधने के लिए उनके पास तक पहुंचे हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक आताउर्रहमान ने कहा कि 1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन था , उन्होंने अपने जन्मदिन पर सपाइयों से कहा कि वह 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक वृक्षारोपण करें।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर 11 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण रूपी जो गंदगी भाजपाइयों द्वारा फैलाई गई है उसको तो साफ किया ही जाएगा, साथ ही अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा द्वारा फैलाई गई गंदगी बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार जैसी समस्या को भी साफ किया जाएगा।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker