राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने अनीस अंसारी

बरेली – राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब तालिब ने आज भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर अंसारी समाज के काफी लोग मौजूद रहे।
मीडिया से मुखातिब होते हुए अनीस अंसारी ने कहा कि आने वाले वर्ष 2022 में पंजाब उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव होना है। इस चुनाव में सबको पता चल जाएगा कि अंसारी समाज किसके साथ है। उन्होंने अंसारी समाज को भारतीय जनता पार्टी के साथ होने का दावा किया।
खबर मे क्या क्या
शिक्षा पर सवाल करने पर उन्होंने बताया कि मैं अपने समाज के लोगों से कहूंगा कि वह अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से अब तक अल्पसंख्यक समाज के काफी लोग आईएएस आईपीएस बन कर सरकार को सेवा दे रहे हैं।