AdminstrationBareillyLatestUttar Pradesh

बरेली में ट्रैफिक हेल्पलाइन की शुरुआत, जाम की सूचना के लिए जारी हुए दो नंबर

बरेली । बढ़ती यातायात समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ट्रैफिक हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की गई है। सैटेलाइट चौराहे पर आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 0581 2565758 और 9760160112 नंबर विधिवत जारी किए गए। अब शहर में कहीं भी जाम लगने की स्थिति में आम नागरिक इन नंबरों पर फोन कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा यातायात विभाग और परिवहन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एआरटीओ वैभव सोती और ट्रैफिक सीओ हर्ष मोदी बतौर अतिथि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बरेली में ट्रैफिक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो प्रदेश स्तर पर एक अहम पहल मानी जा रही है। इससे ट्रैफिक मॉनिटरिंग और जाम की स्थिति पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शहर में संचालित टेंपो, कार और अन्य वाहनों पर लगभग 500 स्टीकर लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा के बारे में जान सकें। ट्रांसपोर्ट यूनियन के संरक्षक विशाल मेहरोत्रा और महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे पहले बरेली में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी होना जिले के लिए गर्व की बात है। उनका कहना है कि यह व्यवस्था आम जनता को सीधे तौर पर राहत देने का काम करेगी और जाम की समस्या से निपटने में कारगर साबित होगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभजीत सिंह, विष्णु शुक्ला, डॉ. प्रदीप सक्सेना, हेमंत, मनोज गुप्ता, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई कपिल, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker