AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

सड़क पार कर रहे ग्रामीण को बस ने मारी टक्कर , ग्रामीण की मौत

बरेली। गांव के पास सड़क पार कर रहे ग्रामीण को बस ने टक्कर मार दी, जिसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल ग्रामीण को परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है ,मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक नन्हेलाल के परिजन

थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुईआ निवासी 48 वर्षीय नन्हेलाल पुत्र रघुवीर गांव के पास सड़क को पार कर रहा था। सड़क पार करते समय गलत साइड से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी, जिसमें नन्हेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल नन्हेलाल को परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About Author

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker