19 पव्वे देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

बरेली। थाना भुता पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अहम कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उदयपुर भट्टा के पास भुतामटकापुर-भुता मार्ग पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में देशी शराब के पव्वे लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी सुरेश कुमार, निवासी ग्राम पुरनापुर थाना बिथरी चैनपुर को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से सोल्जर मार्का देशी शराब के कुल 19 पव्वे बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ठेके से शराब खरीदकर सुबह ठेका खुलने से पहले मुनाफे पर बेचता था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भुता में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है और वर्ष 2019 में भी उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजीब कुमार, कांस्टेबल गौरव सिंह और चालक सोनू कुमार शामिल रहे।